फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जल शुद्धिकरण के लिए काजल और नेहा ने बनाया मैजिक वाटर डिवाइस

विज्ञापन
बणी स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन में अपने मॉडल प्रदर्शित करती छात्राएं।(स्रोत: संवाद)
विज्ञापन
बड़सर/सलौणी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों को प्रदर्शित किया। सम्मेलन में बणी स्कूल की छात्रा काजल और नेहा ने जल शुद्धिकरण के लिए मैजिक वाटर डिवाइस मॉडल जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के विद्यार्थियों ने हाइड्रोलिक ब्रिज मॉडल निर्मित किया है। यह मॉडल आपदा में बाढ़ से बचने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


बाल विज्ञान सम्मेलन के मुख्य संयोजक जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने कहा कि बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन विज्ञान प्रश्रोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, विज्ञान इनोवेटिव मॉडल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के समापन पर विद्यार्थियों की फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें