फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिव धनुष टूटने के बाद क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंचे भगवान परशुराम

विज्ञापन
नादौन के पतन बाजार में रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन की वेशभूषा में कलाकार।(स्रोत: स
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के पतन बाजार में चल रही रामलीला में वीरवार को श्रीराम-सीता विवाह के भव्य मंचन के दौरान पूरे रामलीला मैदान में श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। इस दौरान अयोध्या से राजा दशरथ, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित सभी बराती पारंपरिक ढोल व बैंड बाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से राम विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित महिलाओं ने विवाह गीत गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। राम बरात निकलने से पहले सीता स्वयंवर के तहत धनुष यज्ञ तथा राम सीता विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शिव धनुष टूटने के बाद क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का पात्रों ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से मंचन किया। लीला के दौरान भगवान राम ने बीच में आकर परशुराम के क्रोध को शांत करते हुए उन्हें भगवान विष्णु के अवतारी होने का परिचय दिया। इसके बाद परशुराम का क्रोध शांत हुआ और भगवान राम और सीता ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस मौके पर मौजूद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की और स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन


समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें