फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबीर पंथ समाज सुधार सभा ने मनाया कबीर साहिब का प्रकटोदिवस

Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कबीर भवन सलासी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। कबीर पंथ समाज सुधार सभा हमीरपुर ने बुधवार को सदगुरु कबीर साहिब का 628वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। कबीर भवन सलासी में आयोजित कार्यकम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ। सभा के मुख्य सलाहकार सतपाल कौशल, पूर्व अध्यक्ष पंजाब सिंह कौशल ने अपने विचार रखे। इसके बाद सभा के वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर सतीश कुमार कौशल ने सभा की गतिविधियां बताईं तथा आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात परम पूज्य महात्मा प्रणवानंद रोहतक की ओर से कबीर साहिब की वाणी पर आधारित सत्संग किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन निगम से सेवानिवृत्त बीना भाटिया ने मीठे पानी की छबील लगाई। कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष प्रधान सतीश कुमार कौशल, कमलेश कुमार शेखर महासचिव आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें