फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में 10 और 11 को होगा कबड्डी टूर्नामेंट

Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। यूथ क्लब बड़सर की ओर से 10 और 11 अक्तूबर को बड़सर मेला मैदान में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। क्लब के प्रधान रोहित ठाकुर ने बताया कि दोनों दिन मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित की गई है। प्रवेश शुल्क 800 रुपये रखा गया है। विजेता टीम को 7100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट के आयोजन में क्लब के सचिव गौरव शर्मा और विशाल शर्मा, सह सचिव आदित्य और शानू, आईटी सेल के संजीव लखनपाल, करण बन्याल व राज कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य सनी, वरुण, सूरज, शिवांक, अंकु और अभिलाष सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें