बैडमिंटन विजता मिडिल स्कूल जोल की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि वतन सिंह डोगर
जाहू (हमीरपुर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड भोरंज के अधीन आने वाले स्कूलों की अंडर-14 वर्ग में लड़कियों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में हुई प्रतियोगिता में 22 सरकारी और तीन निजी स्कूलों की 207 छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और चैस स्पर्धाओं में भाग लिया।
समापन समारोह में बडैहर पंचायत के पूर्व प्रधान, वतन सिंह डोगरा, ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित दी। साथ ही हारने वाली टीमों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने और सीख लेने की सलाह दी।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों में बैडमिंटन में मिडल स्कूल जोल के खिलाड़ियों ने लुद्दर महादेव को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। कबड्डी में भोरंज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाई स्कूल धिरवीं की टीम उपविजेता रही। खो-खो के खेल में डीएवी लझयाणी ने विनायिका पब्लिक स्कूल लदरौर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में मेजबान बडैहर ने धिरवीं को हराकर ट्रॉफी जीती।
खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक शर्मा ने सफल आयोजन के लिए मुख्यातिथि वतन सिंह डोगरा, स्कूल स्टाफ और शारीरिक शिक्षकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश, जाहू स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दुनी चंद, उपप्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, किशोर चंद, रमेश चंद, विवेक कुमार और अन्य शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।