फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ करोड़ के मैकेनिकल ब्लॉक का फिर होगा संयुक्त निरीक्षण

Thu, 12 Nov 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ू पॉलीटेक्निक के नए भवन में मिली थीं सीलन सहित कई खामियां
विज्ञापन

बिजली-पानी के कनेक्शन समेत औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर (बड़ू) में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार मैकेनिकल ब्लॉक का लोक निर्माण विभाग और संस्थान प्रबंधन दोबारा संयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस दौरान भवन में पहले सामने आई खामियों की स्थिति जांची जाएगी।
हालांकि, निरीक्षण की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। इसके बाद ही नए भवन को विद्यार्थियों के इस्तेमाल के लिए सौंपने पर फैसला लिया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अभी तक नए भवन में कक्षाएं लगाने की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

सितंबर के दूसरे सप्ताह में हुए संयुक्त निरीक्षण के दौरान भवन की ऊपरी मंजिल में सीलन सहित कई अन्य कमियां पाई गई थीं। संस्थान प्रबंधन ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इन्हें जल्द दूर करने का आग्रह किया था।
अब दोबारा होने वाले निरीक्षण में यह जांचा जाएगा कि विभाग ने कमियों को कितना दूर किया है और भवन विद्यार्थियों के उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं। संस्थान प्रबंधन के अनुसार भवन की सभी कमियां दूर होने और जरूरी कार्य पूरे होने के बाद ही इसे अपने अधिकार में लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
नई लैब से प्रैक्टिकल कार्य को मिलेगी रफ्तार
मैकेनिकल ब्लॉक शुरू होने से विद्यार्थियों को सबसे बड़ी राहत प्रयोगशालाओं की कमी से मिलने की उम्मीद है। नए भवन में कक्षाओं के साथ पर्याप्त लैब और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल कार्य करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही तकनीकी विषयों को समझने और किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के अधिक अवसर मिलेंगे। फिलहाल भवन को शुरू करने के लिए बिजली और पानी के कनेक्शन सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
कोट
सितंबर में ब्लॉक का निरीक्षण किया था। अब दोबारा निरीक्षण प्रस्तावित है। -चंद्रशेखर, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें