फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब ट्रेनी भर्ती बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक : नवीन शर्मा

Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई जॉब ट्रेनी भर्ती का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह युवाओं के साथ बहुत ही भद्दा मजाक है। सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं के साथ पक्की नौकरी देने के वादे किए थे जो कि इस तरह के फैसलों से अब वादाखिलाफी साबित हो रहे हैं। यह नई भर्ती नीति और परीक्षा प्रणाली नहीं, अपितु शोषण प्रणाली को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पेश किया है।
उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले युवाओं को हर साल एक लाख पक्की नौकरी देने के सपने दिखाए थे, परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को तीन वर्ष होने वाले हैं, परंतु किसी को भी पक्की नौकरी नहीं मिली। प्रदेश के लिए बहुत ही शर्म की बात है कि सरकार नौकरी के नाम पर अब वन मित्र, पशु मित्र आदि में अपने ही मित्रों को रख रही है और अन्य युवाओं से धोखा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज मित्रों की सरकार बनकर रह गई है। प्रदेश के युवा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, परंतु यह सरकार युवा विरोधी सरकार है, जो युवाओं का शोषण करने पर तुली हुई है। बेरोजगार युवा पहल टेट की परीक्षा पास करता है, उसके उपरांत चयन आयोग की परीक्षा पास करता है। आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि युवाओं से खिलवाड़ करने वाली यह पॉलिसी सरकार ने लांच की, यह बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें