हमीरपुर। निजी कंपनी माइक्रोटेक परवाणू, सोलन जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी ऑपरेटरों के 100 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आठवीं, दसवीं, जमा दो और किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए। जबकि, आयु 20 से 30 वर्ष के बीच हो। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 8200 रुपये और आईटीआई पास चयनित अभ्यर्थियों को 8400 मासिक वेतन दिया जाएगा।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उन्होंने इच्छुक युवकों से आह्वान किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें और अपने दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।