हमीरपुर। ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिसंबर एलिना ऑटो इंडस्ट्री मोहाली की ओर से यह मेला लगाया जाएगा। कंपनी के सीनियर मैनेजर अरविंद बिंद्रा ने संस्थान के प्रबंध निदेशक जेके चौहान को ई-मेल से इसकी जानकारी दी। निदेशक जेके चौहान ने कहा कि कंपनी को 40 रिक्त पदों के लिए आईटीआई पासआउट प्रशिक्षुओं की आवश्यकता है। सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षित फिटर, टर्नर व मशीनिस्ट ट्रेड के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवार का वेतन 9557 रुपये मासिक निर्धारित किया गया हैै। जो अनुभव के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित प्रशिक्षु कंपनी के पे रोल पर नियमित नियुक्त होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं के कैंपस में अपने पूर्ण दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।