फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेओए आईटी 817 के अभ्यर्थी फिर अनशन पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य चयन आयोग कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने गाड़े तंबू
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्य चयन आयोग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 का अंतिम परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। हमीरपुर में स्थित राज्य चयन आयोग के कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी शनिवार को तंबू गाड़कर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता, वे प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। बीते दिन भी अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। शनिवार को दर्जनों अभ्यर्थी सुबह ही कार्यालय के बाहर जुट गए। इस क्रमिक अनशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इस पोस्ट कोड के तहत 2020 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। तब 1,867 पदों के लिए 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 2 लाख के करीब अभ्यर्थी बैठे थे। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 19 हजार अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया। दस्तावेजों का मूल्यांकन करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विभागों का आवंटन किया जा रहा है। बीते जून में दस्तावेज मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। पेपर लीक और आयोग भंग होने के बाद अब 1,855 पदों को भरा जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण और कोर्ट में मामला चले जाने के चलते इस परीक्षा परिणाम को घोषित करने में लंबा समय लग गया है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी पहले भी कई बार क्रमिक अनशन और प्रदर्शन कर चुके हैं। अब परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि एक सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक परिणाम घोषित नहीं किया जाता वे क्रमिक अनशन पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें