फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप की बैठक में न आने वाले अधिकारियों को होगा घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर जिला परिषद की त्रैमासिक प्रगति समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अमरोह-पस्तल सड़क की टारिंग तथा बदयाणा मोड़ के पास खराब सड़क, पुलिस थाना भोरंज से भरेड़ी सड़क, भरेड़ी से चंदरूही, भरेड़ी से सुलघान, बस्सी से मनोह वाया खतरवाड़, अवाहदेवी से तरक्वाड़ी तथा डेरा परोल से रोपड़ी-कंज्याण कॉलेज आदि सड़कों की आवश्यक मरम्मत और पैचवर्क तथा टारिंग शीघ्र करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि, लोगों तथा वाहन चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

बैठक में करीब 40 से अधिक मदों पर चर्चा की गई। बैठक में लगातार दूसरी बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आईपीएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नदारद रहे। जिस कारण जिला परिषद के हाउस में जिला परिषद सदस्यों में नाराजगी भी देखने को मिली। अधिकारियों की इस कोताही पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार हो गया है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग के अधिकारी और उनके प्रतिनिधि बैठक में नहीं आए हैं। इन अधिकारियों का उनके कार्यालयों में ही किसी दिन घेराव किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई है तथा इनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें