फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जायका प्रतिनिधिमंडल आज से कृषि परियोजना का दौरा करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 8 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 का जायजा लेने के लिए प्रोजेक्ट क्षेत्र का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में शिनो काटो, ताकाहिरो कोइके, केन कुनिडा और युकारी इनागाकी शामिल हैं।
विज्ञापन








जायका कृषि प्रोजेक्ट-2 के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी किसानों से मिलकर जायका के कार्यक्रमों की समीक्षा करना और नवीन कृषि पद्धतियों के परिणामों का आकलन करना है। यह दौरा पिछले दो वर्षों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय मिशन का जायका कृषि प्रोजेक्ट-2 क्षेत्र का पांचवां दौरा है।







प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जिला परियोजना प्रबंधक इकाई पालमपुर में विभिन्न सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे पपरोला में किसान उत्पादक कंपनी के पदाधिकारियों और किसानों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा पालमपुर में शिटाके मशरूम खेती और प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा कर शिटाके प्रसारकों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन








इसके बाद प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला क्षेत्र में बन रही सिंचाई योजना संध कूहल का निरीक्षण करेंगे और कृषक विकास संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। दौरे का अंत कलेक्शन सेंटर भट्टू जाकर एफपीओ भवारना के पदाधिकारियों और किसानों के साथ बैठक करने के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें