फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी गांव में दो घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अग्घार के कोठी गांव में चोर दो अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर गए हैं। बुधवार रात को हुई इस चोरी का पता पीड़ित परिवारों को वीरवार सुबह लगा। उठने के बाद सुबह जैसे ही परिवार के सदस्यों ने कमरों के ताले टूटे पाए तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान मंडी से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत पड़ते कोठी गांव में बुधवार रात को गांव के महेंद्र सिंह खाना खाने के बाद परिवार सहित मकान की ऊपरी मंजिल में सोने चले गए। रात को चोरों ने पहले तो ऊपरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ियों पर गमले रखा दिए, ताकि अगर कोई ऊपरी मंजिल से नीचे आएगा तो गमले हटाने पर उन्हें इसका पता लग जाए। चोर अपने मंसूबों में कामयाब हुए और परिवार को वारदात का आभास तक नहीं हुआ।
इस दौरान चोर बारह तोले सोना, बीस तोले चांदी के गहने जिनमें पांच जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का सेट, एक सोने की नथ व चेक उड़ा ले गए। महेंद्र सिंह ने जब सुबह उठकर सीढ़ियों पर देखा तो उसे अनहोनी का आभास हुआ। जब वह नीचे उतरा तो कमरों के ताले टूटे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं, गांव के ही देशराज के घर में उसी रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ गहनों पर हाथ साफ कर लिया। यहां से चोर नथ, टिक्का, सोने के झुमके, सोने की बालियां, दो मालाएं उड़ा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें