फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दरकोटी में दिनदहाड़े पांच लाख रुपये के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दरकोटी गांव में चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। जिला हमीरपुर में दो दिन के भीतर चोरी का यह दूसरा मामला है। गत बुधवार को भोरंज के तरक्वाड़ी में चोरी का मामला सामने आया था। अब टौणीदेवी के दरकोटी में ताले टूटे हैं। प्रभावित परिवार तेज प्रकाश निवासी गांव दरकोटी अपनी पत्नी के साथ बीते दिन बुधवार को सुबह करीब आठ बजे कहीं रिश्तेदारी में गए थे। उनका लड़का बाहरी राज्य में नौकरी करता है और उनकी बहू भी आजकल अपने मायके में है। बुधवार शाम को तेज प्रकाश और उनकी पत्नी करीब 6:30 बजे अपने घर वापस आए तो घर में मौजूद पिछले गेट का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन

चोरी का आभास होने पर जब अपनी बहू के कमरे में गए तो उसकी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और अलमारी में मौजूद गहने गायब मिले। इसके तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी टौणी देवी में दी। हमीरपुर सदर थाना पुलिस और पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि पिछले बाहरी गेट का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। पीड़ित तेज प्रकाश ने कहा कि उनकी बहू का मंगलसूत्र, दो सोने के कड़े, दो सोने की अंगुठियां और बाकी चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
शातिरों ने करीब पांच लाख के गहनों पर हाथ साफ किए हैं। हमीरपुर सदर से अन्वेषण अधिकारी एएसआई अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुट गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। करीब चार साल पहले भी चोरों ने दिनदहाड़े अपर दरोगण गांव में दिनदहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। वह कश्मीर के प्रवासी मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें