फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेई से मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधेंगे जेई-एई

Wed, 02 Sep 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड जेई/एएई एसोसिएशन ने लंबलू उपमंडल के पटेरा में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कनिष्ठ अभियंता सन्नी चंदेल के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिजली बोर्ड वृत्त हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर को मांगपत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई और कर्मचारियों को सुरक्षा देने की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश राठी ने घटना के विरोध में प्रदेशभर के जेई और एई काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें