फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जवाली में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर सांड का हमला, सीने में धंसा सींग; PGI चंडीगढ़ में हुई सर्जरी

Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के जवाली के पास फरियां पंचायत के काठू मोहल्ला में मंगलवार रात भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 11वीं के छात्र सुमित कुमार पर लावारिस सांड ने हमला कर दिया। दौड़ लगाने के दौरान अचानक हुए हमले में सांड का सींग छात्र के सीने में धंस गया और उसकी सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा। पहले उसे नागरिक अस्पताल जवाली, फिर टांडा मेडिकल कॉलेज और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में छात्र की सर्जरी हुई और वह फिलहाल आईसीयू में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर लावारिस सांड ने हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग छात्र के सीने में धंस गया, जिससे उसकी सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा। छात्र की हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। घायल छात्र की पहचान मावा-कुठेड़ निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित पलोहड़ा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है और भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए एक अकादमी से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


भर्ती की तैयारी के लिए लगा रहा था दौड़
घटना मंगलवार रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सुमित भर्ती परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान फरियां पंचायत के काठू मोहल्ला के पास अचानक लावारिस सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग सुमित के सीने में घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

विज्ञापन

राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के दौरान कड़ियाल निवासी सुनील गुलेरिया ने मानवता दिखाते हुए घायल छात्र को अपनी गाड़ी से तुरंत नागरिक अस्पताल जवाली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और गले में नली डालकर सांस लेने में मदद दी। इसके बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर
सुमित के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि हमले में उनके बेटे की सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी स्थिति नाजुक बनी रही। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुमित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसकी सर्जरी की गई। परिजनों के अनुसार सुमित फिलहाल आईसीयू में उपचाराधीन है।

परिवार की चिंता बढ़ी
भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र के साथ हुए इस हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। अचानक हुए सांड के हमले ने इलाके में आवारा पशुओं से जुड़ी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सुमित के इलाज के लिए उसे जवाली से टांडा और फिर चंडीगढ़ ले जाना पड़ा। फिलहाल परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें