फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा स्कूल में पीलिया का प्रकोप, चार नए मामले, तीन दिन में 23 विद्यार्थी चपेट में

विज्ञापन
पीएचसी भोटा से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में विद्यार्थियों की जांच करते हुए। संवाद - फोटो : सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल में सोमवार को चार और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आ गए। अब तीन दिन में पीलिया प्रभावित विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। विद्यार्थियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा ले जाया गया, जहां से एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग की टीम स्कूल पहुंची और पानी की टंकी से सैंपल भरने के साथ आसपास के पांच हैंडपंपों और एक बावड़ी से भी पानी के नमूने एकत्रित किए। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा से डॉ. ऋषभ अपनी टीम सहित स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ पानी की टंकियों का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को उबालकर पानी पीने, साफ-सफाई रखने और हाथ अच्छी तरह धोने के प्रति जागरूक किया। लगातार बढ़ते मामलों से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल में अचानक सात विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण सामने आए थे। जांच में पीलिया की पुष्टि होने के बाद शनिवार को तीन और रविवार को नौ अतिरिक्त विद्यार्थियों में लक्षण पाए गए। सोमवार को चार नए मामले सामने आने से स्कूल में हड़कंप मच गया है। हालांकि एक छात्र को छोड़कर बाकी सभी विद्यार्थियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन बीमारी फैलने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
जल शक्ति विभाग की ओर से स्कूल से लिया गया पानी का सैंपल फिलहाल ठीक पाया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
स्कूल में 23 विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आए हैं। पानी की जांच के लिए सैंपल भरवाए गए हैं। जल शक्ति विभाग की जांच में पानी के सैंपल ठीक पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। -सनम, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा
23 में से 22 विद्यार्थियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एक विद्यार्थी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। स्कूल से पानी का सैंपल भी लिया गया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा

पीएचसी भोटा से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में विद्यार्थियों की जांच करते हुए। संवाद- फोटो : सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें