फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जौड़े अंब स्कूल ने जिला स्तरीय रेसलिंग में जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब की रेसलिंग टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते।
विज्ञापन

प्रिया ने 42 किलोग्राम, वर्षा कुमारी ने 46 किलोग्राम और कृतिका ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। निधि ने 30 किलोग्राम, सृष्टि ने 33 किलोग्राम और आरुषि ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते। सिया रानी ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
स्वर्ण पदक विजेता प्रिया, वर्षा कुमारी और कृतिका का चयन राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कुल्लू में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने खिलाड़ियों और कोच शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र राणा का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें