अवाहदेवी बस अड्डा में आयोजित जागरण में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। -संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बस अड्डा अवाहदेवी में रविवार को जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में शहतलाई के प्रसिद्ध गायक दिनेश चंदेल और सुंदरनगर की गायिका सपना गुप्ता ने माता रानी, बाबा बालक नाथ तथा राधा-कृष्ण के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक संजय कुमार और रीता देवी ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और श्रद्धा भाव मजबूत होता है। जागरण के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।