धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत झलाण को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव के दौरान सदस्यों के रूप में जोगिंद्र सिंह, विनोद कुमार, विनोद शर्मा, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र आदि को चुना गया। चुने हुए सदस्यों में से प्रधान और उपप्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से जगदीश चंद शर्मा को झलाण को-ऑपरेटिव सोसायटी का प्रधान चुना। वहीं सुखदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया। जगदीश चंद शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सोसायटी के कल्याण और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।