रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर शुरू हो गए हैं। ये शिविर 31 मई तक जारी रहेंगे। इस दौरान 100 दिन टीबी अभियान के तहत लोगों के घर-द्वार पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान टीबी के लक्षण दिखने पर मरीज का इलाज शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड नादौन मुख्यालय के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार ने कहा कि 13 मई को ग्राम पंचायत अमलेहड़, 14 मई को ग्राम पंचायत किटपल, 15 मई को ग्राम पंचायत भरमोटी, 16 को राम मंदिर भूंपल, 17 को गांव सरोल में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 19 मई को गांव क्वांट, 20 को सेरा, 21 को कमलाह, 22 को शिव मंदिर नौहंगी, 23 को ग्राम पंचायत बलडूहक, 24 मई को एचआरए खैरी, 26 को गांव हार रैल, 27 मई को छल बुणी, 28 को ग्राम पंचायत मण, 30 मई को गांव डंगार धनपुर और 31 मई को स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र पुतड़ियाल में शिविर लगेंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपने स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करवाने की अपील की है।