फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल ने भोरंज को हराकर जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईटीआई रैल में 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी के फाइनल मैच मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में आईटीआई भोरंज ने चमन प्राइवेट आईटीआई को 25-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, आईटीआई रैल ने जेपी प्राइवेट आईटीआई को 48-17 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके पश्चात कबड्डी का फाइनल मैच आईटीआई रैल तथा आईटीआई भोरंज के बीच खेला गया। इस मैच में आईटीआई रैल ने आईटीआई भोरंज को 57-32 से हराकर कबड्डी का फाइनल मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के मैच में आईटीआई रैल ने चमन प्राइवेट आईटीआई को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईटीआई भोरंज ने आईटीआई लंबलू को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वॉलीबाल के मैच में ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई ने आईटीआई भोरंज को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, चमन प्राइवेट आईटीआई में आईटीआई ऊटपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

अब वॉलीबाल का फाइनल मैच चमन प्राइवेट आईटीआई तथा ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के बीच खेला जाएगा। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में पहला स्थान चमन प्राइवेट आईटीआई के शिवा ने, दूसरा स्थान स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर (स्थित रैल) के आशीष ठाकुर तथा तीसरा स्थान चमन प्राइवेट आईटीआई के चंदन बन्याल ने हासिल किया। जेवलिन थ्रो में चमन प्राइवेट आईटीआई के शिवा ने पहला स्थान, आईटीआई लंबलू के रोहित कुमार ने दूसरा स्थान और चमन प्राइवेट आईटीआई के वरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 800 मीटर की दौड़ में ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के हर्ष ठाकुर ने पहला स्थान, आईटीआई सुजानपुर के सौरव कुमार ने दूसरा स्थान, आईटीआई उटपुर के सुरेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आईटीआई रैल में 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी के फाइनल मैच मे

आईटीआई रैल में 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी के फाइनल मैच मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें