फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में बिल कटवाने के लिए लगे तीन घंटे

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैश कांउटर के पास लगी लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को मरीजों को पर्ची काउंटर के साथ बने बिल काउंटर पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिल काउंटर पर महज एक ही डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात था। इससे यहां सुबह ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तीन घंटे तक लाइनों में मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। सोमवार को यहां इतनी लंबी कतार हो गई थी। मरीज और तीमारदार अपनी बारी के लिए एक दूसरे से बहसबाजी भी करते नजर आए। सुबह 10 बजे से कतारें लगीं और 12 से 1 बजे के बाद नंबर आ रहा था। कई मरीज तो इतनी लंबी कतारें देख लौट गए। कई मरीजों के बिल नहीं कटे, ऐसे में वह प्रशासन को कोसते हुए वापस चले गए। मरीजों सुशील, कुसुम, मनोज, संतोष, कामिनी, पूजा, दीक्षा, श्यामलाल, माया देवी आदि ने कहा कि कतार इतनी लंबी है कि लगता ही नहीं है कि आज बारी आएगी। एक दूसरे से बारी को लेकर बहसबाजी हो रही है। यहां पर कर्मचारियों की कमी है और इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। जब बिल काटने के लिए ही पूरा दिन लग जाएगा तो इलाज कब करवाएंगे। यहां पर तैनात कर्मचारियों पर भी इतना बोझ पड़ रहा है कि वह भी परेशान हो रहे हैं। कॉलेज प्रशासन को चाहिए कि यहां पर अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के बारे सरकार को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें