फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों को हर साल 50 घंटे सीपीडी करना अनिवार्य

Fri, 28 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिले के सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए हर वर्ष 50 घंटे का सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) करना अनिवार्य किया गया है। सत्र 2026-27 के लिए दीक्षा पोर्टल पर सीपीडी के तहत विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्धारित पाठ्यक्रमों के लिए 31 अगस्त तक नामांकन करवाना होगा और इन्हें 15 सितंबर तक पूरा करना होगा। जिला उपनिदेशक शिक्षा (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा हमीरपुर नवीन कुमार ने बताया कि 50 घंटे के सीपीडी को लेकर सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसका उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, शिक्षण कौशल और डिजिटल दक्षता को बढ़ाने के साथ बदलती शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप उनकी क्षमता विकसित करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि सीपीडी के तहत दीक्षा पोर्टल पर पहले चरण के ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें साइबर स्वच्छता, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक कचरे से उत्पन्न पर्यावरणीय खतरे, क्रियात्मक अनुसंधान और वर्षा जल संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय के शिक्षकों को वार्षिक 50 घंटे के सीपीडी की अनिवार्यता की जानकारी दें और 31 अगस्त तक निर्धारित पाठ्यक्रमों में नामांकन करवाकर उन्हें 15 सितंबर तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें