फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलाह में सिंचाई योजना की होगी मरम्मत : बिट्टू

Thu, 03 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कमलाह गांव में जनसमस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू। स्रोत : जनस
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत नेरी के गांव कमलाह का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि सिंचाई योजना, बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों और गांव के लिंक रोड को पक्का कर फोरलेन से जोड़ने की मांग रखी। महिला मंडल की सदस्यों ने भवन की मरम्मत के साथ अतिरिक्त कमरे के निर्माण की मांग भी रखी। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि कमलाह की सिंचाई परियोजना के तहत चैंबर बनाए जाएंगे। बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

डाडू में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण
भरेड़ी(हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाडू में पंचायत समिति सदस्य डिंपल ने बुधवार को मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ सोनी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की साफ-सफाई, बर्तनों की स्वच्छता और रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता जांची गई। खाद्यान्न स्टॉक में चावल, दाल, तेल सहित अन्य सामग्री की भी जांच की गई। पंचायत समिति सदस्य डिंपल ने विद्यार्थियों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और मेनू के अनुसार भोजन मिलने के बारे में भी पूछा। साथ ही पेयजल और हाथ धोने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील से संबंधित नियमों का पालन होता पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें