फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा की छह पंचायतों में सिंचाई सुविधा होगी मजबूत

Thu, 02 Oct 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बलेटा मे ओवर हेड टैंक का निर्माण जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग धनेटा के तहत छह पंचायतों में सिंचाई की सुविधा मजबूत होगी। इस सिंचाई सुविधा से सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा। इससे फसल का उत्पादन बेहतर होगा। जल शक्ति विभाग की ओर से लिफ्ट इरीगेशन स्कीम के बलेटा और तेलकर में पानी के टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। मार्च 2026 तक कार्य को संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। बलेटा में एक ओवर हेड टैंक और तेलकर में दो अंडर ग्राउंड टैंकों का निर्माण किया जा रहा है।
योजना के तहत पंप हाउस और पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। बलेटा में 30 हजार लीटर और तेलकर में 40-40 हजार लीटर के दो टैंक बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत बलेटा, कलां, सनाही, तेलकर सहित करीब छह पंचायतों के लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बलेटा में हो रहे निर्माण कार्य पर लगभग दो करोड़ 80 लाख और तेलकर में लगभग दो करोड़ 21 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इन पंचायतों की ओर से लगातार खेतों में पानी की सुविधा देने के लिए जल शक्ति विभाग से मांग की जा रही थी। कई क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा के अभाव में लोगों की फसल प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

इस कारण किसानों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी है। इसके लिए कुनाह खड्ड से पानी को लिफ्ट किया जाएगा। सिंचाई सुविधा मिलने से खेतों तक पानी पहुंचेगा।

कोट

खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए लिफ्ट इरीगेशन स्कीम के तहत बलेटा और तेलकर में वाटर टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। बलेटा में हो रहे निर्माण कार्य पर दो करोड़ 80 लाख और तेलकर में दो करोड़ 21 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। मार्च 2026 तक निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
-नीरज, एसडीओ, जल शक्ति विभाग धनेटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें