फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर स्टोर से राशन बेचने के मामले में जांच रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज तहसीलदार मंदिर न्यास को सौंपेंगे रिपोर्ट, 10 दिन पूर्व आया था मामला सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अवैध रूप से राशन बेचने के मामले में जांच कमेटी ने छानबीन पूरी कर ली है। छानबीन अधिकारी धर्मपाल नेगी ने यह रिपोर्ट बनाई है। अब यह रिपोर्ट मंदिर न्यास में दी जाएगी। इसके कमिश्नर डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह हैं। इस मामले में दो कर्मचारियों को हटाकर प्रतिनियुक्ति पर अन्य जगह पर लगाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, इस रिपोर्ट में क्या है इस बारे में तहसीलदार धर्मपाल नेगी की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। 10 दिन पूर्व उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 10 दिन पूर्व 50 किलो आटा और 50 किलो चीनी अवैध रूप से बेची जा रही थी। चीनी का बैग व आटे की बोरी बिना पर्ची के ही मंदिर स्टोर से निकाल दी गई थी। इस मामले में डीसी हमीरपुर की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद एसडीएम बड़सर ने मामले में जांच कमेटी गठित की थी। मामले में राशन वितरण व्यवस्था को अधिक दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इस बारे छानबीन अधिकारी तहसीलदार धर्मपाल नेगी ने कहा कि रिपोर्ट बना दी गई है और वीरवार को मंदिर न्यास के पास दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें