फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेटे की मौत की धीमी गति से हो रही जांच, मुख्यमंत्री से मिले परिजन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करते कार्तिक के परिजन। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ताल (हमीरपुर)। संदिग्ध हालत में हुई कार्तिक की मौत की धीमी गति से हो रही छानबीन से परिजन आहत हैं। परिजनों ने सर्किट हउस हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर जांच की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत धरोग के तहत गांव दड़योटा के लोगों ने बीती रात लगभग साढ़े 8 बजे मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र के मुताबिक 16 अक्तूबर को 14 वर्षीय कार्तिक राणा पुत्र मेहर सिंह गांव दड़योटा तहसील व जिला हमीरपुर की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। कार्तिक का पार्थिव शरीर गांव भिड़ा के साथ गसोती खड्ड में बने चेक डेम में रात लगभग 8:00 बजे गांव वालों के प्रयासों से ढूंढने के बाद मिला था। परिजनों के मुताबिक कार्तिक का पार्थिव शरीर जिस तरह से पानी में डूबा था, ऐसा प्रतीत हुआ कि कार्तिक की हत्या हुई है। गांव वालों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्कूल प्रशासन की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना देते हुए एसपी भगत सिंह को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें