फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 29 और 30 को होंगे सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। निजी कंपनी के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 29 और 30 अप्रैल को गारली चौक बड़सर रोजगार कार्यालय के सामने सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के साक्षात्कार होंगे। कंपनी अधिकारी जय किशन ने कहा कि बड़सर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पद के लिए 29 और 30 अप्रैल को सुबह 11 से दो बजे तक साक्षात्कार प्रक्रिया चलेगी। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार दसवीं कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना सुनिश्चित करें। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 और उम्र 19 से 40 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वजन 56 से ज्यादा और 95 से कम, योग्यता हाई स्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार शिविर में भर्ती के लिए प्रतिभागिता कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झबोला बिलासपुर भेजा जाएगा। इसके उपरांत उन्हें सुरक्षा के कार्य में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें