फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज में बीसीए गेस्ट फैकल्टी के लिए इंटरव्यू 27 को

Sat, 20 Jun 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीसीए विभाग में तीन गेस्ट फैकल्टी पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगा। यह नियुक्तियां हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशनल सोसायटी के अंतर्गत की जाएंगी।
विज्ञापन

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 जून को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों, आवश्यक दस्तावेजों तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
पात्रता के तहत अभ्यर्थी के पास एमसीए, एमएससी (आईटी), एमटेक (कंप्यूटर साइंस) अथवा यूजीसी मानदंडों के अनुरूप समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। नेट, सेट एवं पीएचडी धारकों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया यूजीसी के निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्कोरिंग प्रणाली एवं साक्षात्कार के आधार पर संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें