फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 90 पदों के लिए सात अगस्त को होंगे साक्षात्कार

Thu, 30 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सात अगस्त को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए दसवीं फेल, दसवीं पास या इससे अधिक योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के छह-छह पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगी। इसके लिए स्नातक, डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए दसवीं, जमा दो और स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक युवाओं का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें