हमीरपुर। आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 51 पदों को भरने के लिए निजी कंपनी के माध्यम से 18 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पदों के लिए 25 वर्ष तक के स्नातक पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।
अभ्यर्थी के स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। दसवीं से स्नातक तक की पढ़ाई नियमित माध्यम से और बिना किसी शैक्षणिक गैप के होनी चाहिए।
इंजीनियरिंग स्नातक या डिप्लोमाधारक, सीए और एमबीए डिग्रीधारक पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एनआईआईटी की ओर से 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में एप्टीट्यूड टेस्ट, एनआईआईटी साक्षात्कार और आईसीआईसीआई बैंक साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षण शामिल होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति दी जाएगी। संवाद