नादौन (हमीरपुर)। उप रोजगार कार्यालय नादौन में 13 अगस्त को नालागढ़ की निजी कंपनी फ्लोर स्टाफ के 150 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा मिलेगी। कार्यस्थल नालागढ़ रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार मूल प्रमाणपत्र और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। संवाद