फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षुओं के 290 और सुपरवाइजरों के 10 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सिरमौर जिले के कालाअंब में स्थित निजी कंपनी में प्रशिक्षुओं के 290 पदों और सुपरवाइजरों के 10 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कम से कम आठवीं पास युवा पात्र होंगे। जबकि, प्रशिक्षु सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदक स्नातक एवं टैक्सटाइल्स से संबंधित डिप्लोमा धारक होना चाहिए और उसके पास 2-3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रशिक्षु सुपरवाइजर को पंद्रह हजार रुपये और प्रशिक्षु को 11,250 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9355802045 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें