फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब दो पंचायतों में ही होंगे उपचुनाव, पांच पंचायतों में निर्विरोध चुने वार्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की अब सात में दो पंचायतों में ही वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें दो पंचायतों भोरंज की मुंडखर के वार्ड पांच व भोरंज के लुद्दर महादेव पंचायत में वार्ड चार में चुनाव होंगे। वहीं, जिन पंचायतों में चुनाव होना निर्धारित थे, उसमें बमसन ब्लॉक की बजरोल पंचायत के वार्ड चार, चमनेड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन व बिझड़ी पंचायत के वार्ड पांच, दयोली देवी पंचायत के वार्ड नंबर एक तथा नादौन की गाहली पंचायत के वार्ड चार में वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव होना था।
विज्ञापन



वीरवार को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी। ऐसे में अब महज दो पंचायतों मुंडखर के वार्ड पांच व भोरंज के लुद्दर महादेव पंचायत में वार्ड चार में वार्ड सदस्यों के लिए 25 फरवरी को उपचुनाव किए जाएंगे। अन्य पांच पंचायतों में निर्विरोध वार्ड सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बारे में जिला पंचायती राज अधिकारी डीपीओ हमीरपुर शशि बाला ने कहा कि अब दो पंचायतों में ही उपचुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें