फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
100 पदों पर 11 बजे रोजगार कार्यालय नादौन में होगा भर्ती का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 26 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 26 फरवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें