हमीरपुर। बिलासपुर जिले के शाहतलाई की निजी सुरक्षा कंपनी रोजगार कार्यालय हमीरपुर के सहयोग से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 70 रिक्त पदों को भरने के लिए 15 मई को साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा फेल या पास और उससे अधिक निर्धारित की गई है। चयन के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। साक्षात्कार 15 मई को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 11ः00 बजे से लिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,500 रुपये से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के संपर्क नम्बर 85580-62252 या जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर के कार्यालय नम्बर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।