फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलशक्ति मंडल भोरंज में भर्ती के लिए साक्षात्कार तिथियां निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जल शक्ति मंडल भोरंज के तहत आने वाले क्षेत्रों और पंचायतों में पैरा पंप चालक, पैरा फिटर व मल्टीपर्पज वर्कर की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं। जल शक्ति मंडल भोरंज के अधिशाषी अभियंता प्रदीप चड्ढा ने कहा कि उम्मीदवार अपने साथ सभी वांछित मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं। यह साक्षात्कार जल शक्ति मंडल भोरंज के कार्यालय में प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार अपने नाम के प्रथम अक्षर के सामने अंकित की गई तिथि वाले दिन मंडलीय कार्यालय भोरंज में उम्मीदवारों को आना होगा।
विज्ञापन



पैरा फिटर ए से जेड के साक्षात्कार 27 अगस्त तक मंडल कार्यालय भोरंज, पैरा पंप चालक के ए से एम तक के साक्षात्कार 28 अगस्त को मंडल कार्यालय भोरंज, एन से जेड के साक्षात्कार 29 अगस्त व मल्टीपर्पज वर्कर के ए से जी तक के साक्षात्कार 02 सितंबर को, एच से पी के साक्षात्कार 03 सितंबर को, आर से एस के साक्षात्कार 4 सितंबर को, टी से जेड के साक्षात्कार 5 सितंबर को मंडल कार्यालय भोरंज में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें