अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
खेल मैदान अणु में आयोजित तीन दिवसीय 47वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन का शुभारंभ 800 मीटर दौड़ और लंबी कूद से हुआ। कोच प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में खिलाड़ियों में खेलों में भाग लिया।