करोट पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसान व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत : ग्रामीण
सुजानपुर (हमीरपुर)। मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को करोट पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 21 किसानों को गेहूं फसल बीमा पॉलिसी के प्रमाणपत्र वितरित किए। हमीरपुर जिला में 24,716 किसानों का रबी मौसम 2024-25 में गेंहू फसल का बीमा हुआ है। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। किसानों को बीमा पॉलिसी के प्रमाणपत्र वितरित किए जा रहे हैं। वर्तमान रबी सीजन के लिए जिले के किसानों की गेहूं की फसल के बीमे के लिए प्रति कनाल 36 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। इस दौरान करीब 24,716 किसानों का बीमा हुआ है। कार्यक्रम में बीमा कंपनी से विकास सहित किसान मौजूद रहे।