फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): ईसीएचएस कार्ड धारक को 26 एएस फार्म जमा करवाने के निर्देश

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ईसीएचएस की सेवाएं प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के आश्रितों (18 वर्ष से ऊपर की आयु के बच्चे) तथा माता-पिता की सही आय का आकलन करने के लिए ईसीएचएस खाते में फार्म 26 एएस (आईटीआर) अपलोड करना अनिवार्य है। जिन पूर्व सैनिक के आश्रितों की मासिक आय 9,000 रुपये से अधिक है, उन्हें ईसीएचएस की सुविधा नहीं मिलती। इसी का सही आंकलन करने के लिए इस फार्म को भरने का आदेश वर्ष 2022 में जारी किया गया। फार्म 26 एएस को ईसीएचएस के लाभार्थी के अकाउंट में अपलोड करने की सुविधा है। इस फार्म को 31 दिसंबर तक भरने का आदेश दिया गया था। लेकिन, अभी तक पूर्व सैनिकों के आश्रितों ने यह फार्म 26 एएस नहीं भरा है। इससे उनके कार्ड ब्लॉक हो गए हैं। इन कार्डों को दोबारा संचालित करने के लिए यह आवश्यक है कि फार्म 26 एएस को भरा जाए। इसके लिए ईसीएचएस में उन्हें संपर्क करना होगा और फार्म 26 एएस अपलोड करने के लिए अपने अकाउंट व कार्ड का एक्सेंशन करना होगा। एक बार जब एक्सेंशन मिल जाएगा तो इस फार्म 26 एएस को तुरंत अपलोड करना पड़ेगा। एक बार अनब्लॉक करने से महज फार्म 26 एएस ही अपलोड होगा। इससे बाद भी दवाई लेने की सुविधा नहीं मिलेगी। फार्म 26 एएस के अपलोड होने के बाद अकाउंट को दोबारा से वेलिडेट किया जाएगा। उसके बाद ही कार्ड से ईसीएचएस की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस बारे में ईसीएचएस हमीरपुर के प्रभारी कर्नल जयदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों के 18 वर्ष के ऊपर के आश्रित अपना 26 एएस फार्म भरना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें