फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां खत्म होने से पहले टंकियां साफ करने के निर्देश

Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पानी का खाली टैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुलाई माह में बरसात की छुट्टियां खत्म होने से पहले पेयजल टंकियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि बरसात में जलजनित रोगों की आशंका बनी रहती है और इस दौरान स्कूलों में छुट्टियां भी होती हैं।
विज्ञापन


इसके चलते स्कूलों की पेयजल टंकियों की सफाई अत्यंत जरूरी है। इस बारे में उपनिदेशक शिक्षा को उपयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मिठाइयों और खाद्य सामग्री की दुकानों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें ताकि किसी भी स्तर पर पुराने और गले-सड़े खाद्य पदार्थों एवं फलों की बिक्री न हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके लिए गंदे पानी की उचित निकासी का विशेष ध्यान रखने और कूड़ा-कर्कट डस्टबिन में ही डालने की हिदायत दी।
विज्ञापन


उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि बरसात के दौरान क्लोरीनेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पेयजल टैंकों के आसपास की सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पानी के नियमित तौर पर सैंपलों की जांच भी की जानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता को ध्यान में रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें