फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सैन्य अफसर बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में 4 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी हमीरपुर के तहत चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन एआरओ हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने सेना में अधिकारी कैडेट्स कौन और कब बन सकता है, इसके बारे में बताया। उन्होंने सैन्य अधिकारी बनने के लिए कठिन परिश्रम तथा अभ्यास की आवश्यकता को बताते हुए सेना अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके व्यक्तित्व में होने वाले सार्थक परिवर्तनों के बारे में चर्चा करते हुए कैडेट्स को इसके लिए प्रेरित किया। यह कैंप कमांडिंग आफिसर कर्नल एसएस रावती के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। इससे पहले सूबेदार मेजर मनोज कुमार झा ने अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि इसके लिए आवश्यक योग्यताएं क्या हैं। योजना के लाभ क्या-क्या हैं।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स को कितना लाभ इस योजना में मिलता है। सुबह सभी कैडेट्स का ड्रिल टेस्ट हुआ जिसमें कैडेट्स ने जोश के साथ ड्रिल्स स्किल का परिचय दिया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट रहने वाले कैडेट को समापन-समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कैडेट्स ने फायरिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लिया। इसमें सभी वर्गों में विजेता कैडेट्स को भी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। स्टडी परेड में कैडेट्स ने मैप रीडिंग में ग्रिड प्रणाली, बैक बेयरिंग एंड फ्रंट बेयरिंग सहित आपदा के समय में कैडेट्स की भूमिका आदि विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। खेल के मैदान में बास्केटबाल के मैच खेले गए। इनमें जेडी वर्ग में डेल्टा कंपनी, जेडब्ल्यू वर्ग में अल्फा कंपनी, एसडी वर्ग में कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी और एसडब्ल्यू वर्ग में गवर्नमेंट पॉलटेक्निकल कॉलेज बड़ू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें