फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश ने जाहू में बिजली सब स्टेशन की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र भोरंज के कस्बा जाहू में 3 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 33 केवी सब स्टेशन का कार्य जून 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से आसपास की 10 पंचायत के दर्जनों गांवों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जाहू, हौड, बडैहर, दर तथा चंदरूही के लोगों की दशकों पुरानी मांग जाहू-चंदरूही मार्ग की प्रपोजल तैयार कर ली गई है। इसे विधायक प्राथमिकता में डाला गया है।
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि इस सड़क के बनने से जाहू से चंदरूही तक पहुंचने में लगभग 10 से 15 मिनट लगेंगे। इसके लिए लोग जमीन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में मदद करें। जाहू पेयजल योजना के लिए 1 करोड़ की डीपीआर तथा मुंडखर पेयजल योजना के लिए 80 लाख की डीपीआर तैयार की गई है। उन्होंने लोगों की मांग पर जाहू में मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने की भी घोषणा की। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, विभाग के एसई संजय दीवान, अधिशाषी अभियंता वतन मैहला, सहायक अभियंता नरेश कौशल, उपप्रधान जाहू चमन लाल, नितिश पाल, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रकाश चंद, प्रेम लाल, जाहू पंचायत प्रधान राजू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें