कोहला प्लासड़ी में आयोजित सेमिनार में मौजूद चिकित्सक व महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
कोहला प्लासड़ी में काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन
रंगस (हमीरपुर)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गांव कोहला प्लासड़ी में आयुष आरोग्य मंदिर जोलसप्पड़ के तत्वावधान में काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 150 प्रतिभागियों की काउंसलिंग हुई। शिविर में मानसिक और शारीरिक रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. तमन्ना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आरती समेत योग गाइड और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। आयुष चिकित्सक डॉ. तमन्ना ने बताया कि सेमिनार में महिला संबंधी और मानसिक विकार संबंधी बीमारियों के बारे जागरूक किया गया। औषधीय पौधों और उनके गुणों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा बीपी, शुगर और रक्त की जांच की गई। जांच में उच्च रक्तचाप से 20 मरीज पीड़ित मिले। आठ मरीजों में शुगर और चार महिलाओं में खून की कमी पाई गई। सभी मरीजों को दवाइयां वितरित की गई।