हमीरपुर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से समग्र शिक्षा के तहत आयोजित कार्यशाला के आठवें दिन बुधवार को शिक्षकों को चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति किरण बाला ने शिक्षकों को प्रजनन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य, आहार व्यक्तिगत स्वच्छता, किशोरावस्था के दौरान हार्मोन में परिवर्तन, मासिक धर्म चक्र के बारे में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। दूसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति किरण लता ने सूक्ष्म जीवों के प्रकार, सूक्ष्म जीवों का व्यावसायिक उपयोग, पौधों और जानवरों के लिए हानिकारक सूक्ष्म जीवों के बारे में जानकारी दी। तीसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति किरण लता अनुवांशिकी के नियम पर चर्चा की। चौथे सत्र में स्रोत व्यक्ति सुनील धीमान ने स्कूल प्रबंधन समिति के बारे में बताया। उन्होंने उसके उद्देश्य और जिम्मेेदारियों के बारे में जानकारी दी। वीरेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन के बारे में बताया। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि आठवें दिन शिक्षकों को प्रजनन स्वास्थ्य और किशोरवस्था के मुद्दों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।