फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हरसौर और गारली में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 04 Sep 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सर्कल हरसौर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्य - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। आंगनबाड़ी सर्किल हरसौर और गारली में बुधवार को कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और अधिनियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए दस दिवसीय विशेष अभियान शुरू किए गए हैं। 12 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए एक विषयगत कैलेंडर बनाया गया है, जिसमें दैनिक विषय एवं गतिविधियां तय की गई हैं।
मिशन शक्ति में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके विभिन्न घटकों का उद्देश्य हिंसा की शिकार या कठिन परिस्थितियों में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता करना तथा महिलाओं को सशक्त बनाना, हिंसा या अन्य संकटों से ग्रस्त महिलाओं की तत्काल मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टॉल-फ्री नंबर 181 पर 24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा, अस्थायी आश्रय, कानूनी सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श जैसी एकीकृत सेवाओं का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं से अपराधों की रोकथाम और उनका सम्मान सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार परिवर्तन, लैंगिक संवेदनशीलता, वकालत, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण जैसे विषयों का भी इसमें विशेष ध्यान रखा गया है। मिशन शक्ति की दो उपयोजनाएं संबल और सामर्थ्य हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई संबल उपयोजना में, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसी मौजूदा योजनाओं को कुछ संशोधनों के साथ शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें