फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रोबोट से घुटना प्रत्यारोपण के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में हुई। इसमें हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ से ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन शनिवार को कार्यशाला को संबोधित करेंगे। कार्यशाला के प्रथम दिन 40 विशेषज्ञों ने रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण पर अपने व्याख्यान दिए। किस तरह से रोबोट के माध्यम से घुटना प्रत्यारोपण किया जा सकता है और इसमें क्या कठिनाइयां और भविष्य में मरीजों को क्या लाभ होगा, इस बारे में बताया गया। इसके लिए इस कार्यशाला में एक रोबोट भी लाया गया है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. संजय ठाकुर यहां पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें