फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अमरोह में महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण की दी जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से अमरोह में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं और आरसेटी की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ संकाय विनय चौहान ने बताया कि आरसेटी ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध करवाता है। इनमें जूट बैग निर्माण, पेपर बैग, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, फास्ट फूड निर्माण और सिलाई-कढ़ाई सहित कई रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी भी दी जाती है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण के लिए सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है और एक बैच में 30 अभ्यर्थियों का होना आवश्यक है। 18 से 50 वर्ष तक की आयु के लोग इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कौशल को रोजगार में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें