चंबा जिला के 21 प्रशिक्षकों नेरी महाविद्यालय में लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)।औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में चंबा जिला के बागवानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर का आयोजन उद्यान विभाग चंबा की ओर से किया गया। इसमें 21 प्रशिक्षकों ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों के बारे में प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत कृषि उपनिदेशक डॉ. जगजीत शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने बागवानों सामूहिक तौर पर बागवानी करने के साथ-साथ कृषि उत्पादों के बारे में विपणन संबंधी अवश्य रखने की सलाह दी। प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक डॉ. मोहिंद ब्रहमी ने कहा कि किसानों को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन,मशरूम उत्पादन, पुष्प उत्पादन, मौन पालन व बागवानी में कीट प्रबंधन, मित्र कीट एवं हानिकारक कीटों की जानकारी भी दी गई।उद्यान विभाग चंबा के बागवानी विकास अधिकारी डॉ अनिल डोगरा,डॉ सुनील ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।